हरियाणा में नए भर्ती ALM कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DHBVN विभाग ने दिए ये निर्देश

 | 
हरियाणा में नए भर्ती ALM कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DHBVN विभाग ने दिए ये निर्देश  

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के बिजली विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने नए भर्ती हुए असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) कर्मचारियों के लिए Residential Classroom Induction Training Programme आयोजित करने का आदेश जारी किया है।

ट्रेनिंग सेंटर: HPTI, सेक्टर-26, पंचकूला
ट्रेनिंग अवधि: 14 सितंबर 2026 से 18 सितंबर 2026 तक
समय: सुबह 09:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक
कुल कर्मचारी: 40 नए भर्ती ALM
सर्किल: हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, भिवानी, गुरुग्राम-II, फरीदाबाद, नारनौल सहित विभिन्न सर्किलों से कर्मचारी नामांकित।

कर्मचारियों के लिए जरूरी निर्देश

सभी नामांकित कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग में शामिल होना अनिवार्य है।
बिना उचित कारण ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहने पर ट्रेनिंग का खर्च वेतन से वसूल किया जा सकता है।
अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।
यदि किसी कर्मचारी को संबंधित अधिकारी द्वारा ट्रेनिंग के लिए रिलीव नहीं किया जाता, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।

नए भर्ती ALM कर्मचारियों के लिए यह ट्रेनिंग विभागीय कार्यप्रणाली, तकनीकी जानकारी और सुरक्षा व्यवस्था को समझने का महत्वपूर्ण अवसर है।

हरियाणा में नए भर्ती ALM कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

हरियाणा में नए भर्ती ALM कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News