देशभर के पेंशनर्स के लिए आई बड़ी खबर ! 15 दिन में जमा करें जीवन प्रमाण पत्र

 | 
देशभर के पेंशनर्स के लिए आई बड़ी खबर ! 15 दिन में जमा करें जीवन प्रमाण पत्र

Udaipur Times, Life Certificate : देशभर के पेंशनभोगियों के लिए ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर नजदीक है। इसलिए पेंशनर्स बिना बैंक या दफ्तर की लंबी कतारों में लगे घर बैठे आसानी से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आखिरी तारीख का इंतजार न करें, घर से जमा करें

सरकार की फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के जरिए मोबाइल से चेहरा स्कैन कर घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा है।

एप डाउनलोड करें

मोबाइल पर प्ले स्टोर से AadhaarFaceRd और Jeevan Pramaan Face App डाउनलोड करें। ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन पूरा करके आधार और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

चेहरा स्कैन करें

मोबाइल कैमरे से चेहरे को स्कैन करें। स्कैन सफल होते ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तुरंत जनरेट हो जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन ही यह जमा भी हो जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News