हरियाणा में पेंशन भोगियों के लिए बड़ी खबर, ऐसे जमा करवाएं डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र

 | 
हरियाणा में पेंशन भोगियों के लिए बड़ी खबर, ऐसे जमा करवाएं डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र

सिरसा, 2 नवंबर : भारत सरकार द्वारा पेंशन भोगियों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान-5 चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पेंशनभोगी अपने स्मार्टफोन के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा का उपयोग करके डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (डीएलसी) जमा करवा सकते हैं।

जिला खजाना अधिकारी नरेंद्र ढुल ने बताया कि इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिले के सभी सहायक खजाना अधिकारियों (एटीओ) और पेंशन संबंधी कार्य करने वाले कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पेंशनभोगियों को इस सुविधा के प्रति जागरूक करें और डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र तैयार करने व जमा करवाने में उनकी मदद करें, ताकि अधिक से अधिक पेंशनभोगी इसका लाभ उठा सकें।

उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र जमा करवाने की प्रक्रिया को सरल, सुविधाजनक और परेशानी रहित बनाना है। जिला खजाना कार्यालय की ओर से सभी पेंशनभोगियों से अपील की गई है कि वे अभियान-5 के तहत स्मार्टफोन से फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा का उपयोग कर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करवाएं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News