PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, EPFO की AI WhatsApp के जरिए मिलेंगी ये सभी सुविधाएं

 | 
PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, EPFO की AI WhatsApp के जरिए मिलेंगी ये सभी सुविधाएं 

EPFO may launch an AI-based WhatsApp chatbot service next month: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation-EPFO) जल्द ही अपने करोड़ों खाताधारकों के लिए AI आधारित WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू करने जा रहा है। श्रम मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह नई सुविधा अगले एक महीने के भीतर शुरू हो सकती है। इसके जरिए EPFO सदस्य अपने WhatsApp पर ही PF बैलेंस, मासिक अंशदान, ब्याज, ट्रांजैक्शन और क्लेम स्टेटस जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।

WhatsApp पर मिलेगी PF की सभी जरूरी जानकारी

सूत्रों के मुताबिक, EPFO का AI चैटबॉट बैंकों के चैटबॉट की तरह काम करेगा। उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग पोर्टल या वेबसाइट पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी। वे केवल WhatsApp पर मैसेज भेजकर अपने EPF खाते से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे।

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होगा जरूरी

इस सेवा का लाभ लेने के लिए EPF खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का WhatsApp से जुड़ा होना जरूरी होगा। EPFO चैटबॉट के लिए एक अलग WhatsApp नंबर जारी करेगा, जिस पर संदेश भेजकर सदस्य जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

AI चैटबॉट से मिलेंगी ये सुविधाएं

PF खाते का बैलेंस चेक करना

हर महीने जमा होने वाले PF अंशदान की जानकारी

ब्याज कब और कितना जमा हुआ, इसकी जानकारी

खाते के पुराने ट्रांजैक्शन देखना

PF क्लेम का स्टेटस जानना

शिकायत (Grievance) की स्थिति ट्रैक करना

क्या है AI चैटबॉट?

AI चैटबॉट एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence-AI) और मशीन लर्निंग (Machine Learning) की मदद से इंसानों की तरह बातचीत करता है। यह नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (Natural Language Processing-NLP) तकनीक के जरिए उपयोगकर्ता के सवालों को समझकर जवाब देता है।

डिजिटल सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा

EPFO अपने डिजिटल सिस्टम को और अधिक आधुनिक बनाने की दिशा में काम कर रहा है। वेबसाइट और UAN पोर्टल के अपग्रेडेशन के बाद AI चैटबॉट सेवा इसी पहल का हिस्सा होगी। अधिकारियों का कहना है कि डेटा सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और यह सेवा उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षित होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News