हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर ! इन गलतियों को सुधार का मौका

 | 
हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर ! इन गलतियों को सुधार का मौका  

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सभी खिलाड़ियों के संज्ञान में लाया जाता है कि जिन खिलाड़ियों ने अपना आवेदन-पत्र (Form) अनजाने में सामान्य (General) श्रेणी के अंतर्गत भर दिया था, वे अपना स्पोर्ट्स ग्रेडेशन प्रमाण-पत्र (Sports Gradation Certificate) एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करते हुए अपना आवेदन 11 जुलाई, सायं 5:00 बजे तक संशोधित/पुनः प्रस्तुत कर सकते हैं।

विशेष रूप से ध्यान दें: यदि किसी खिलाड़ी का स्पोर्ट्स ग्रेडेशन प्रमाण-पत्र अभी तक खेल विभाग द्वारा जारी नहीं हो पाया है, लेकिन वह 11 जुलाई, सायं 5:00 बजे तक अपना ग्रेडेशन प्रमाण-पत्र जारी करवा लेता है, तो वह अपना आवेदन आवश्यक संशोधन के साथ पुनः भरकर जमा करे। ऐसे सभी खिलाड़ियों का आवेदन मान्य माना जाएगा तथा 11 जुलाई, सायं 5:00 बजे तक जारी किए गए ग्रेडेशन प्रमाण-पत्र को स्वीकार किया जाएगा।

अतः सभी संबंधित खिलाड़ियों से अनुरोध है कि यदि वे पात्र हैं तो निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना ग्रेडेशन प्रमाण-पत्र प्राप्त कर, संशोधित आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज अवश्य जमा करें।

— हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News