रेल यात्रियों के लिए आई बड़ी खबर ! दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर 3 दिन 24 ट्रेन रहेंगी रद्द

 | 
रेल यात्रियों के लिए आई बड़ी खबर ! दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर 3 दिन 24 ट्रेन रहेंगी रद्द

Udaipur Times, New Delhi, Railway News : दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ट्रैक पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने के लिए दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर रेल यातायात तीन दिन तक प्रभावित रहेगा।

आठ अक्टूबर तक कुल 24 ट्रेनें रद्द रहेंगी। आठ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से आवागमन करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी करने वालों को इस दौरान असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। Railway News

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली सराय रोहिल्ला और पालम रेलवे स्टेशनों के बीच सिग्नल प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए सात अक्टूबर को छह घंटे का विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। हालांकि, तकनीकी कार्य सोमवार से ही शुरू हो गए हैं। Railway News

सबसे अधिक 17 ट्रेनें अकेले सात अक्टूबर को रद्द रहेंगी। रद्द की गई प्रमुख गाड़ियों में दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत, चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस, सिरसा-तिलक ब्रिज और दिल्ली सराय रोहिल्ला-भुज एक्सप्रेस शामिल हैं। Railway News

इन ट्रेन के मार्ग बदले गए

यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए रेलवे ने कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए हैं। भुज-बरेली, जम्मूतवी-बाड़मेर, ओखा-साबरमती और वेरावल-हरिद्वार समेत करीब 8 ट्रेनों को बदले हुए रास्तों से चलाया जाएगा। वहीं, कुछ ट्रेनों के गंतव्य समय में भी बदलाव किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News