रेल यात्रियों के लिए आई बड़ी खबर ! कालका-शिमला रूट पर 40 दिन तक 8 ट्रेनें रद्द

 | 
रेल यात्रियों के लिए आई बड़ी खबर ! कालका-शिमला रूट पर 40 दिन तक 8 ट्रेनें रद्द

Udaipur Times, Railway news  : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कालका-शिमला रेलमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को अगले 40 दिन तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने इस मार्ग पर 8 ट्रेनों को 1 दिसंबर से 10 जनवरी 2027 तक रद्द रखने का फैसला लिया है। इसके अलावा 4 ट्रेनों का संचालन कालका के बजाय डगशाई तक सीमित रहेगा।

कालका-शिमला रेलखंड पर टकसाल व गुम्मन के बीच किलोमीटर 7/16-17 पर पुल संख्या 57, 58 और 62 के आसपास का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर बह गया था। इसकी मरम्मत और बहाली का काम जारी है। इसी कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 

रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि में कालका से चलने वाली ट्रेन नंबर 52457, 52451 और 52459 के साथ अप मिक्स ट्रेन रद्द रहेंगी। इसी तरह शिमला से कालका की ओर आने वाली ट्रेन नंबर 52458, 52452 और 52460 के अलावा डाउन मिक्स ट्रेन भी नहीं चलेंगी। वहीं, ट्रेन नंबर 52453 और 52455 का संचालन डगशाई से होगा। 

ये ट्रेनें कालका से डगशाई के बीच नहीं चलेंगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 52454 और 52456 डगशाई तक ही आएंगी। इनका डगशाई से कालका के बीच संचालन रद्द रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News