रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर ! रेवाड़ी से इन रूटों की ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, देखें पूरा शेड्यूल

 | 
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर ! रेवाड़ी से इन रूटों की ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, देखें पूरा शेड्यूल

Udaipur Times, Railway News : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अलवर स्टेशन यार्ड में फुट ओवर ब्रिज पर तकनीकी कार्य के लिए रेलवे की ओर से ब्लॉक लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 19 से 22 सितंबर तक कई रेल सेवाएं प्रभावित रहने वाली है। रेवाड़ी से जुड़ी दो ट्रेनों का संचालन 22 सितंबर को आंशिक रूप से रद्द रहेगा।

रेलवे से मिली जानकारी अनुसार, गाड़ी संख्या 59630 फुलेरा-रेवाड़ी 22 सितंबर को फुलेरा से रवाना होकर बांदीकुई जाएगी। जानकारी के मुताबिक बांदीकुई से रेवाड़ी के बीच इसका संचालन रद्द रहने वाला है। गाड़ी संख्या 59629 रेवाड़ी-फुलेरा भी 22 सितंबर को रेवाड़ी के बजाय बांदीकुई से चलने वाली है। रेवाड़ी से बांदीकुई के बीच इस ट्रेन की सेवा उपलब्ध नहीं रहने वाली है। Railway News

जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 51971 मथुरा-अलवर 19 से 22 सितंबर तक गाजिका तक ही चलेगी। गाजिका से अलवर के बीच ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहने वाली है। वापसी में गाड़ी संख्या 51972 अलवर-मथुरा का संचालन भी अलवर के बजाय गाजिका से होगा। Railway News

अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

मिली जानकारी के अनुसार रींगस जाने वाले यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलने वाली है। गाड़ी संख्या 09717 और 09718 का संचालन 21 और 22 सितंबर को किया जाएगा। Railway News

गाड़ी संख्या 09717 रेवाड़ी-रींगस अनारक्षित स्पेशल दोनों दिन रेवाड़ी से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे रींगस जाने वाली है। वापसी में गाड़ी संख्या 09718 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल दोपहर 2:55 बजे रींगस से रवाना होकर शाम 6:40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन का कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। रेवाड़ी और रींगस के बीच पड़ने वाले स्टेशनों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। Railway News

13 साधारण, 2 गार्ड डिब्बे शामिल

जानकारी के मुताबिक यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेन में कुल 15 डिब्बे होंगे। इनमें 13 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। ट्रेन अनारक्षित होगी, इसलिए इसमें यात्रियों को पहले से रिजर्वेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News