रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर ! कालका-शिमला रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनें 11 सितंबर तक रद्द
Udaipur Times, Railway News : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कालका-शिमला नैरोगेज रेलमार्ग पर पुल नंबर 57 के पास मिट्टी बहने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे ने कालका-शिमला और शिमला-कालका के बीच चलने वाली सभी 10 ट्रेनों के रद्द रहने की अवधि बढ़ा दी है।
अधिकांश ट्रेनें 11 सितंबर तक रद्द रहेंगी, जबकि चार ट्रेनें 13 सितंबर तक रद्द रहेंगी। किलोमीटर 7/16-17 पर मिट्टी बहने से ट्रैक की बहाली का काम जारी है।
कालका से शिमला की ओर 52457, 52451, 52453, 52459 और 52455 रद्द हैं। इनमें 52451 और 52459 को 13 सितंबर तक रद्द किया गया है।
शिमला से कालका की ओर 52458, 52452, 52460, 52454 और 52456 रद्द हैं। इनमें 52452 और 52460 को 13 सितंबर तक रद्द रखा गया है।