रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन रूटों पर हर पांच मिनट में नमो भारत चलाने की तैयारी
Udaipur Times, New Delhi : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सेवाओं को लेकर बड़ा बदलाव करने पर विचार हो रहा है। जानकारी के मुताबिक यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेनों की फ़्रीक्वेंसी को आधा करने और संचालन के समय में विस्तार करने पर मंथन चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार नवरात्र से पहले इस पर फैसला होने की संभावना है। अभी नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सेवाएं हर 10 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। लोग इस अंतराल को घटकर पांच मिनट करने की मांग कर रहे, जिससे यात्रियों का समय बच सके। नमो भारत और मेट्रो शुरू होने का समय सुबह छह बजे के बजाय सुबह पांच करने का भी प्रस्ताव है।