बिहार और बंगाल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर ! 5 अक्टूबर तक रहेगी रद्द ये ट्रेन
Udaipur Times, New Delhi, Railway News : बिहार और बंगाल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार सियालदह-बलिया एक्सप्रेस ट्रेन 5 अक्टूबर तक रद्द रहने वाली है और इसके साथ ही कोलकाता-गोरखपुर ट्रेन का रूट बदल दिया गया है।
त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे ने राजेंद्र पुल, हाथीदह जंक्शन और रामपुर डुमरा स्टेशनों पर निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस
1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस
1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेगी।
कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस का बदला रूट
15151 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस
2 अक्टूबर 2026 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय मालदा टाउन-कटिहार-बरौनी के रास्ते चलाई जाएगी।
क्यों लिया गया फैसला?
पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में राजेंद्र पुल, हाथीदह जंक्शन और रामपुर डुमरा स्टेशनों पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा दिनकर ग्राम सिमरिया और बरौनी के बीच दोहरीकरण के साथ नए पुल का निर्माण भी जारी है।
यात्रियों से अपील
यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि स्टेशन पर पहुंचने के बाद परेशानी न हो।