रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर ! अब जिस ट्रेन में होगी सीट खाली रेलवे भेजेगा मैसेज
Udaipur Times, New Delhi : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। त्योहारों में बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में जाने वाले यात्रियों को अब बड़ी सुविधा मिलने वाली है। जानकारी के मुताबिक रेलवे अब जो भी यात्री ट्रेन से सफर करने वाला है उन सभी यात्रियों के मोबाइल पर रेलवे उन विशेष रेलगाड़ियों की जानकारी भेजने वाला है, जिनमें सीटें खाली मिलने वाली हैं।
जानकारी के मुताबिक इसके लिए बीते एक वर्ष के दौरान रेलवे ने बिहार और यूपी का सफर करने वाले यात्रियों के मोबाइल नंबर जोड़ लिए हैं, जो त्योहारों पर आवाजाही करते है। अब रेलवे उन्हे बल्क मैसेज सुविधा के माध्यम से रेलगाड़ियों की जानकारी उन्हें भेजेगा ताकि वे त्योहारों पर अपने लिए टिकट बुक कर सकेंगे। Railway News
रेलगाड़ियों के फेरे बढ़ेंगे
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे द्वारा बीते वर्ष के मुकाबले इस बार अधिक विशेष रेलगाड़ियां चलाने की योजना रेलवे ने बनाई है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को लाभ हो।
दरअसल, दीपावली और छठ पर बिहार एवं यूपी में स्थित अपने घर जाने वाले यात्रियों के लिए सामान्य ट्रेनों में अब सीटें उपलब्ध नहीं है।अब रेलवे यात्रियों को उन विशेष ट्रेन की जानकारी देगा, जिनमें सीटें उपलब्ध हैं। Railway News
जानकारी के मुताबिक रेलवे त्योहारों के समय यात्रियों की सुविधा के लिए उनके मोबाइल पर विशेष रेलगाड़ियों की जानकारी भेजेगा - हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य प्रवक्ता, उत्तर रेलवे