हरियाणा में पालिका रोल पर कार्यरत सफ़ाई कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, CM सैनी का बड़ा ऐलान
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पालिका रोल पर कार्यरत सफ़ाई कर्मचारियों को जॉब सिक्यॉरिटी के विषय पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान दिया है।
वर्तमान में 13,093 पालिका रोल के सफ़ाई कर्मचारी नगर निकायों में कार्यरत
पालिका रोल के सफ़ाई कर्मियों को 20590 मासिक राशि दिए जा रहे हैं
सरकार इन कर्मचारियों को हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी अधिनियम 2024 के दायरे में लाने को तैयार
जिससे इन कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के लगभग समान लाभ दिए जा सकें
इससे इन कर्मियों की 60 वर्ष तक सेवा सुनिश्चित होगी और इन कर्मचारियों को 2000 रूपये मासिक जोखिम भत्ता भी मिलेगा
सरकार ने एक कदम और बढ़ाते हुए मासिक वेतन में अधिनियम की पात्रता के अलावा 15 प्रतिशत अधिक राशि देने पर भी सहमत
2024 के इस अधिनियम के तहत कर्मचारियों को वार्षिक महंगाई भत्ता डेथ कम ग्रेच्युटी,मातृत्व अवकाश , HKRNL के तहत मिलने वाली एक्स ग्रेसिया वित्तीय सहायता राशि और नियुक्ति जैसी सुविधाएं मिलेगी
पालिका रोल पर दस वर्षों से अधिक समय से काम कर रहे सफ़ाई कर्मियों की मासिक देय राशि 25560 होगी