स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर ! इस बार कब से होंगी सर्दियों की छुट्टियां, देखें शिक्षा विभाग का आदेश
Udaipur Times, New Delhi, School Holiday : स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान के सरकारी स्कूलों का समय अब 1 अक्टूबर नहीं बल्कि 16 अक्टूबर से बदलने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत 15 अक्टूबर तक स्कूल अपनी पुरानी टाइमिंग पर ही चलेंगे जबकि 16 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू कर दी जाएगी। School Holiday
जानकारी के मुताबिक राजस्थान के सभी एक पारी में संचालित होने वाले सरकारी स्कूलों में 15 अक्टूबर 2026 तक पुरानी समय सारिणी पर ही काम होता रहेगा। इस दौरान स्कूल सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 1 बजे तक बंद होंगे। School Holiday

समय सारिणी होगी लागू
मिली जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर से सरकारी स्कूलों में विंटर टाइम-टेबल लागू हो जाएगा। इसके तहत स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित किए जाएंगे। School Holiday
विंटर टाइम टेबल
जानकारी के मुताबिक राजस्थान में स्कूलों का शीतकालीन समय 16 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा।