हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर ! 15 अक्टूबर से बदलेगा इन स्कूलों का समय
Udaipur Times, Haryana News, जींद : हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दोहरी शिफ्ट में संचालित होने वाले राजकीय स्कूलों के दूसरी शिफ्ट के समय में 15 अक्टूबर से बदलाव किया जाएगा। नई समय-सारणी के अनुसार दूसरी शिफ्ट के स्कूल दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर शुरू होंगे और शाम सवा पांच बजे तक संचालित किए जाएंगे।
अभी दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से शाम छह बजकर 15 मिनट तक निर्धारित है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यार्थियों को शाम को पहले छुट्टी मिल सकेगी। Haryana News
राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की सुविधा और शैक्षणिक व्यवस्था के अनुसार समय-सारणी निर्धारित की जाती है। इसी क्रम में 15 अक्टूबर से दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों के दूसरी शिफ्ट के समय में परिवर्तन किया जा रहा है।
राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को समय में होने वाले इस बदलाव का ध्यान रखना होगा। विशेषकर दोहरी शिफ्ट में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दूसरी शिफ्ट के समय में हुए बदलाव के अनुसार 15 अक्टूबर से नए समय के अनुसार स्कूल पहुंचना होगा। एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 16 नवंबर से समय-सारणी में बदलाव होगा। Haryana News
-मुन्नी देवी, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।