हरियाणा में छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, छात्रवृत्ति योजना के लिए करें आवेदन
Udaipur Times, Haryana News, भिवानी : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू होगी। योजना का लाभ लेने के इच्छुक एससी, ओबीसी एवं डीएनटी वर्ग के विद्यार्थी 31 जुलाई तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
जिला कल्याण अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पात्र विद्यार्थी निर्धारित अवधि के भीतर एनएसपी पोर्टल पर आवेदन कर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करते समय विद्यार्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज स्पष्ट एवं सही तरीके से पोर्टल पर अपलोड करने होंगे, ताकि आवेदन समय पर पूर्ण हो सके और छात्रवृत्ति का लाभ निर्धारित समयावधि में मिल सके।
जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि आवेदन करने से पहले विद्यार्थी अपने सभी दस्तावेजों की जांच कर लें और पोर्टल पर सही जानकारी दर्ज करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन लंबित या निरस्त हो सकता है।
उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी अपने शिक्षण संस्थान के इंस्टीट्यूट नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिला कल्याण विभाग ने पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा करें, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
