हरियाणा के इन गावों के लिए बड़ी खुशखबरी, सब डिवीजन से होगा जुड़ाव, मंत्री विज का बड़ा ऐलान

 | 

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वह कृत संकल्प है और इसी क्रम में अम्बाला छावनी में बेहतर व्यवस्था के लिए मच्छौंडा में नए “मच्छौंडा सब डिवीजन” की मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

श्री विज ने कहा कि मच्छौंडा सब डिवीजन का कार्यालय जल्द खोला जाएगा और अम्बाला-दिल्ली रेलमार्ग से मच्छौंडा की तरफ के सभी क्षेत्र नए सब-डिवीजन के अधीन होंगे। नए सब डिवीजन को खोलने के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नए सब डिवीजन के बनने से दिल्ली रेलवे लाइन के दूसरी तरफ मच्छौंडा, चंद्रपुरी, सुंदरनगर, शाहपुर, शिवाला मंडी, साईं का बाग, गुलाब मंडी, दुधला मंडी, हिम्मतपुरा, पीएनटी कालोनी, गांव बाड़ा अन्य गांव एवं क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। नए मच्छौंडा सब डिवीजन स्टाफ की तैनाती होगी और इन क्षेत्रों की जनता को कई किलोमीटर दूर अम्बाला कैंट नंबर एक सब डिवीजन तक नहीं आना पड़ेगा।

गौरतलब है मच्छौंडा सब डिवीजन में शामिल क्षेत्र अब तक 12 क्रास रोड स्थित सब डिवीजन नंबर एक से जुड़े हुए हैं। किसी समस्या के लिए इन क्षेत्रों के लोगों को जीटी रोड क्रास कर 12 क्रास रोड तक आना पड़ता था जोकि काफी दूर है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News