चंडीगढ़ में घर या बिल्डिंग बनाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ऐसे मिलेगी DPC की मंजूरी
Udaipur Times, Chandigarh News : चंडीगढ़ में घर या बिल्डिंग बनाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। चंडीगढ़ में अपना घर या बिल्डिंग बनाने वालों को प्रशासन ने बड़ी राहत देते हुए DPC मंजूरी को आसान बना दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अब निर्माण के दौरान नींव यानी DPC स्तर का काम पूरा होने के बाद आगे का निर्माण शुरू करने के लिए एस्टेट ऑफिस की टीम के साइट विजिट का इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ने वाली है।
जानकारी के अनुसार अब मकान मालिक या उनका आर्किटेक्ट नींव यानी DPC स्तर का काम पूरा होने के बाद आगे के निर्माण की तस्वीरें और सर्टिफिकेट जमा कराकर DPC की मंजूरी ले सकेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ प्रशासन के एस्टेट विभाग ने बिल्डिंग नियमों में संशोधन करते हुए चंडीगढ़ बिल्डिंग रूल्स (संशोधन) नियम, 2026 लागू कर दिए हैं। एस्टेट सचिव ने 18 नवंबर को इसकी अधिसूचना जारी कर नए नियम पूरे शहर में लागू कर दिए हैं।
क्या है DPC सर्टिफिकेट?
जानकारी के अनुसार मकान निर्माण के दौरान नींव भरने के बाद प्लिंथ लेवल तक चिनाई की जाती है। इस स्तर पर दीवारों में नमी ऊपर चढ़ने से रोकने के लिए DPC डाला जाता है, जिसे DPC कहते है, इसके बाद प्रशासन से यह प्रमाणित करता है कि निर्माण स्वीकृत नक्शे के अनुसार किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक DPC स्तर की मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की दीवारों का निर्माण किया जाता है। नए नियम से अब इस प्रक्रिया में विभागीय साइट विजिट की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है, जिसे सभी को बड़ी राहत मिलने वाली है।