दिल्ली से गुरुग्राम आने-जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, NHAI ने किया बड़ा ऐलान
Udaipur Times, Haryana News : दिल्ली से गुरुग्राम आने-जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली से गुरुग्राम आने-जाने वाले लोगों के लिए NHAI ने एलिवेटेड सड़क बनाने को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम और दिल्ली के बीच जाम खत्म करने के लिए निरंतर प्रयास किए आ रहे है हैं। जल्द दिल्ली के हिस्से में साढ़े 4 KM लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। गुरुग्राम के हिस्से में आने वाली सड़क की DPR तैयार करने के लिए एक सलाहकार कंपनी की नियुक्त भी की है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम में Delhi-Jaipur Highway स्थित इफको चौक से MG रोड शुरू होता है, जो दिल्ली के अंधेरिया मोड़ तक है। NHAI ने अंधेरिया मोड़ से लेकर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर तक करीब साढ़े 8 KM लंबी रोड में से साढ़े चार KM में एलिवेटेड रोड के निर्माण की DPR तैयार कर ली है।
जानकारी के मुताबिक MG रोड को चौड़ा करने की योजना भी इस DPR का हिस्सा है। इस योजना पर 980 करोड़ रुपये की लागत आएगी। तकनीकी तौर पर इस DPR को मंजूरी मिल चुकी है। मंत्रालय से DPR को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी कर दिया जाएगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार NHAI के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने कहा कि MG रोड के दिल्ली हिस्से में अंधेरिया मोड़ से लेकर दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर तक DPR तैयार की जा चुकी है। साढ़े चार KM के हिस्से को एलिवेटेड तैयार किया जाएगा। Haryana News
एलिवेटेड यू-टर्न बनेगा
जानकारी के मुताबिक MG रोड से Delhi-Jaipur Highway पर दिल्ली की तरफ जाने के लिए एलिवेटेड यू-टर्न का निर्माण किया जाएगा। यह यू-टर्न इस हाईवे के ऊपर से निकलेगा।
मिली जानकारी के अनुसार Delhi-Jaipur Highway को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ रही मुख्य सड़क के सवा दो KM के हिस्से को एलिवेटेड बनाया जाएगा। हरियाणा सरकार ने हीरो होंडा चौक रोड को एलिवेटेड बनाने की मंजूरी दी है। इसके बनने से Delhi-Jaipur Highway पर वाहनों का दबाव कम होगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक GMDA ने सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। GMDA के अधिकारी ने बताया कि हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा। इसकी नए सिरे से DPR तैयार करवाई जाएगी।