पहाड़ों की ओर जाने वालों के लिए बड़ी खबर, आज शाम 4 से रात 10 बजे तक वाहनों पर रहेगी पाबंदी

 | 
पहाड़ों की ओर जाने वालों के लिए बड़ी खबर, आज शाम 4 से रात 10 बजे तक वाहनों पर रहेगी पाबंदी

Udaipur Times, New Delhi, हल्द्वानी : पहाड़ों की ओर जाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे वीकेंड के बाद नैनीताल समेत पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद पुलिस ने अब नया नियम लागू किया है। ट्रैफिक प्लान फेल होने के बाद वन-वे सिस्टम पर पुलिस प्रयोग करने जा रही है। आज रविवार को शाम 4 से रात 10 बजे तक हल्द्वानी-काठगोदाम से वाहनों पर पहाड़ की ओर जाने पर पाबंदी रहेगी।

SSP डॉ. मंजूनाथ TC ने हल्द्वानी से ऊपर की ओर जा रहे लोगों से शटल सेवा का इस्तेमाल करने की अपील की है। शनिवार शाम पांच बजे के बाद यातायात को वन-वे व्यवस्था के तहत संचालित किया जाएगा। 

भीमताल तिराहे की ओर से वाहनों को नीचे की ओर एग्जिट कराया जाएगा। शाम 5:30 बजे के बाद नैनीताल की ओर जाने वाले यातायात को करीब तीन घंटे तक नियंत्रित किया जाएगा।

रविवार को शाम चार से रात 10 बजे तक हल्द्वानी-काठगोदाम से पहाड़ की ओर जाने वाले यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। हाइडिल तिराहा, मरीमन तिराहा और काठगोदाम थाने से नैनीताल, भीमताल व भवाली की ओर जाने वाले वाहनों को छह घंटे तक रोका जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News