सोलर सेक्टर की दिग्गज कंपनी को बड़ा ऑर्डर: 800 MW सप्लाई डील के बाद शेयर पर रखें नजर
Udaipur Times, Waaree Energies Limited Share Price : भारत की प्रमुख सोलर मॉड्यूल निर्माता कंपनी Waaree Energies Limited ने एक और बड़ा ऑर्डर हासिल किया है। कंपनी ने 15 जून 2026 की रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसे एक प्रमुख घरेलू एनर्जी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर से 800 मेगावाट (MW) सोलर मॉड्यूल सप्लाई का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर वित्त वर्ष 2027 (FY27) में पूरा किया जाएगा।
यह नई डील कंपनी के तेजी से बढ़ते utility-scale solar projects के पोर्टफोलियो को और मजबूत करती है और भारत के तेजी से बढ़ते रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में इसकी स्थिति को और सुदृढ़ बनाती है।
ऑर्डर बुक 53,000 करोड़ रुपये के पार
इस नए ऑर्डर के जुड़ने के बाद Waaree Energies का कुल ऑर्डर बुक लगभग 53,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह कंपनी के लिए आने वाले वर्षों में मजबूत रेवेन्यू विजिबिलिटी का संकेत देता है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी को लगातार बड़े ऑर्डर मिले हैं, जिनमें 500 MW का ऑर्डर और 2,210 MW का ऑर्डर है। ये लगातार मिलने वाले ऑर्डर्स यह दिखाते हैं कि बड़े utility-scale डेवलपर्स के बीच कंपनी की मांग तेजी से बढ़ रही है।
FY26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन
Waaree Energies ने वित्त वर्ष 2026 में अब तक का सबसे मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। रेवेन्यू: 83.7% बढ़कर ₹26,536.77 करोड़ और नेट प्रॉफिट: दोगुने से अधिक होकर ₹3,884.15 करोड़ (FY25 में ₹1,928 करोड़) यह ग्रोथ कंपनी के मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस और बढ़ती डिमांड को दर्शाती है।
डिविडेंड और गाइडेंस
कंपनी ने FY26 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर (10 रुपये फेस वैल्यू पर 20%) फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। FY27 के लिए मैनेजमेंट ने Operating EBITDA 7,000 करोड़ रुपये से 7,700 करोड़ रुपपये के बीच रहने का अनुमान दिया है, जो आगे भी मजबूत कमाई का संकेत देता है।
मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में तेजी से विस्तार
Waaree Energies अब भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक बड़ा सोलर मैन्युफैक्चरर बनती जा रही है। कुल सोलर मॉड्यूल क्षमता: 25.75 GW, भारत में: 24.15 GW, अमेरिका में: 1.6 GW और सोलर सेल क्षमता: 5.4 GW (FY27 तक 11.4 GW का लक्ष्य)।
कंपनी अगले दो सीलों में 14,700 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रही है, जिससे वह सोलर सप्लाई चेन (ingots, wafers, PV glass) में भी मजबूत पकड़ बना सके। यह कदम लंबे समय में मार्जिन सुधारने में मदद कर सकता है।
बिजनेस विस्तार और “Waaree 2.0” रणनीति
कंपनी सिर्फ मॉड्यूल निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहती। इसी रणनीति के तहत कंपनी ने Associated Power Structures Pvt Ltd में 55% हिस्सेदारी ₹1,225 करोड़ में खरीदी, 10,000 करोड़ रुपये की फंडरेजिंग योजना (QIP आदि के जरिए) को मंजूरी दी गई। यह सब “Waaree 2.0” ट्रांसफॉर्मेशन का हिस्सा माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य कंपनी को एक इंटीग्रेटेड ग्लोबल एनर्जी प्लेयर बनाना है।
निवेशकों के लिए संकेत
लगातार बड़े ऑर्डर, रिकॉर्ड ऑर्डर बुक, मजबूत प्रॉफिट ग्रोथ और तेज़ कैपेसिटी एक्सपेंशन के कारण Waaree Energies भारत के रिन्यूएबल एनर्जी ग्रोथ स्टोरी के केंद्र में बनी हुई है। कंपनी का फोकस अब ग्लोबल मार्केट और सप्लाई चेन इंटीग्रेशन पर भी बढ़ रहा है, जिससे आने वाले वर्षों में इसकी ग्रोथ स्टोरी और मजबूत हो सकती है।
गौरतलब है कि Waaree Energies अब एक तेजी से बढ़ती घरेलू सोलर कंपनी से आगे बढ़कर ग्लोबल क्लीन एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 53,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर बुक और बड़े विस्तार योजनाओं के साथ कंपनी आने वाले समय में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की प्रमुख खिलाड़ियों में से एक बनी रह सकती है।
