दुबई में निकली राइडर्स के पदों पर बड़ी भर्ती, हर महीने 1 लाख कमाने का जबरदस्त मौका
Udaipur Times, Dubai Jobs : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दुबई जाकर नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा मौका आया है। अगर कोई भी युवा दुबई में जाकर नौकरी करना चाहता है तो दुबई में राइडर्स के पदों पर भर्ती निकली है जिससे युवाओं के लिए विदेश में रहकर पैसा कमाने का सुनहरा मौका आया है।
भारतीय युवाओं के लिए दुबई के मशहूर 'एमार ग्रुप' का हिस्सा और सबसे ज्यादा फेमस डिलीवरी कंपनी 'नून' (Noon)ने डिलीवरी राइडर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। 'एमार ग्रुप' जानी मानी कंपनी है, जिसने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को बनाया है। Dubai Jobs
जो भी इच्छुक युवा नौकरी करना चाहते है उन्हे 2500 दिरहाम की बेसिक सैलरीमिलने वाली है। इसके अलावा, कमीशन और टिप्स मिलाकर हर एक राइडर 3500 से 5000 दिरहाम तक की सैलरी आसानी से कमा सकता है, जो भारतीय रुपये में लगभग 75,000 से 1,00,000 रुपये तक बनती है। कंपनी लाइसेंस मिलने तक फ्री रहने, खाने और काम करने की सुविधा भी देने वाली है। Dubai Jobs
जो भी इच्छुक युवा आवेदन करना चाहता है उसकी उम्र 21 से 38 साल के बीच होनी चाहिए और कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है। मिली जानकारी के अनुसार, आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है। Dubai Jobs
जानकारी के मुताबिक, यह बड़ी भर्ती भारत सरकार से मान्यता प्राप्त एजेंसी 'श्रमण ओवरसीज'कर रही है, जिसके इंटरव्यू 24 मई हिसार और 28 मई को ऊना हिमाचल होंगे। Dubai Jobs
ज़्यादा जानकारी और इंटरव्यू के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट 243, मोनिका टावर, मिलाप चौक, जालंधर में मौजूद ऑफिस में सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अलावा इच्छुक युवा पूरी जानकारी लेने के लिए मोबाइल नंबर- +91 98883-47348, +91 77079-30303, +91 93177-70773 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
