Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा में नौकरियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) ने निजी क्षेत्र की कंपनियों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। कुल 127 रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 27 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार इन रिक्तियों में लीगल एग्जीक्यूटिव/लीगल एसोसिएट, असेंबली ऑपरेटर, मोल्डिंग ऑपरेटर और मशीनिस्ट, सीएनसी, वीएमसी मशीनिस्ट जैसे पद शामिल हैं। एक निजी कंपनी में लीगल एग्जीक्यूटिव व लीगल एसोसिएट के दो पदों के आवेदन मांगे हैं। इनके लिए मासिक वेतन 28000 रुपये तय है। Haryana News
एक अन्य निजी कंपनी में असेंबली ऑपरेटर और मोल्डिंग ऑपरेटर के 100 पद सोनीपत के खरखौदा ब्लॉक में हैं। इन पदों के लिए मासिक वेतन 17000 रुपये होगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक इसी कंपनी में रेवाड़ी के बावल ब्लॉक में मशीनिस्ट, सीएनसी, वीएमसी मशीनिस्ट के 25 पद रिक्त हैं। इन पदों पर भी 17000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। आवेदन 27 सितंबर तक करना होगा। ब्यूरो