हरियाणा के HARTRON में निकली बड़ी भर्ती, जाने आवेदन का पूरा प्रोसेस ?
Udaipur Times, Haryana HARTRON Jobs : हरियाणा के बेरोजगार और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आज हम ऐसे युवाओं के लिए प्रदेश में HARTRON में निकली हुई भर्ती के बारे में जानकारी देने वाले है। HARTRON (Haryana State Electronics Development Corporation Ltd.) ने Job Work Basis पर Junior Programmer के पैनल को अपडेट करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
मुख्य जानकारी
पद का नाम: Junior Programmer
कार्य आधार: Job Work Basis
आवेदन अवधि: 30 जुलाई 2026 से 09 अगस्त 2026
आवेदन माध्यम: ऑनलाइन
पैनल वैधता: 2 वर्ष (आवश्यकता होने पर अधिकतम 5 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है)
परीक्षा केंद्र: IDDC, अंबाला एवं HMSDC, गुरुग्राम
एक अभ्यर्थी केवल एक ही जिले के लिए आवेदन कर सकता है।
योग्यता: Graduate (55% अंक) + PGDCA / PDCA / PGDIT / APGDCA या BCA / B.Sc. (Computer Science/IT) / MCA / M.Sc. (CS/IT) / B.Tech / M.Tech (55% अंक) या 3 वर्षीय Diploma in Computer Applications/IT / DOEACC (NIELIT) A/B/C Level (55% अंक)
मानदेय (Remuneration): ₹24,100/- प्रतिमाह
महत्वपूर्ण बातें
केवल टेस्ट पास करने से जॉब की गारंटी नहीं मिलेगी।
नियुक्ति संबंधित विभाग/संस्था की मांग (Requirement) के अनुसार की जाएगी।
Admit Card 12 अगस्त 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
अलग से कोई सूचना (Communication) नहीं भेजी जाएगी।
जिलेवार पदों की संख्या भी जारी कर दी गई है। आवेदन करने से पहले अपने जिले की रिक्तियों और श्रेणीवार (Category-wise) रोस्टर अवश्य देख लें।



