Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) द्वारा महिला पर्यवेक्षक (Female Supervisor) के 108 पद स्थानांतरण/प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
पद: महिला पर्यवेक्षक
वेतनमान: FPL-6 — ₹35,400/-
कुल पद: 108
शैक्षणिक योग्यता:
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण
मैट्रिक स्तर तक हिंदी का ज्ञान
प्रतिनियुक्ति की अवधि: प्रारंभिक रूप से 1 वर्ष या HSSC के माध्यम से पर्यवेक्षकों की सीधी भर्ती होने तक।

आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक महिला आवेदक निर्धारित माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के साथ निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचकूला को आवेदन भेज सकती हैं।
महत्वपूर्ण: विज्ञापन जारी होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर आवेदन विभाग तक पहुंच जाना चाहिए। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त या अधूरे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।