हरियाणा के बिजली कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत ! सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। UHBVNL के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के आश्रितों को मेडिकल रिम्बर्समेंट का लाभ देने के लिए निर्धारित आय सीमा में बड़ी बढ़ोतरी की गई है।
पहले आय सीमा: ₹3,500 प्रति माह
अब नई आय सीमा: ₹9,000 प्रति माह
हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 13 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार आय सीमा बढ़ाकर ₹9,000 प्रति माह की गई थी।
अब UHBVNL के पूर्णकालिक निदेशकों (Whole Time Directors) की 21 सितंबर 2026 को हुई बैठक में इस निर्णय को निगम में लागू करने की मंजूरी प्रदान की गई है।
यह फैसला कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के आश्रित परिवारजनों के लिए निश्चित रूप से राहत देने वाला है।
