हरियाणा में पेंशन लाभार्थियों को बड़ी राहत ! अब ऐसे होगी डेट ऑफ बर्थ वेरिफाई, नहीं रुकेगा पेंशन का पैसा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में पेंशन लाभार्थियों को सरकार बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। हरियाणा सरकार फैमिली आईडी में जन्मतिथि के वेरिफिकेशन का नियम आसान होने वाला है। जिन बुजुर्गों के पास उम्र साबित करने के लिए तय 5 दस्तावेज नहीं हैं, उनके लिए सरकार नया विकल्प लाने की सोच रही है।
जानकारी के अनुसार ऐसे मामलों में फैमिली आईडी में दर्ज बड़े बेटे या बेटी के दस्तावेज के आधार पर भी उम्र की पुष्टि की जा सकेगी। सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि जब तक वेरिफिकेश की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक किसी भी पात्र बुजुर्ग की पेंशन बंद नहीं होने वाली है। Haryana News
बुढ़ापा पेंशन को लेकर परेशानी
मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में सबसे ज्यादा समस्याएं बुढ़ापा पेंशन को लेकर सामने आ रही हैं, क्योंकि इसका लाभ लेने के लिए 60 वर्ष की आयु पूरी होना जरूरी है। हाल ही में सरकार ने पेंशन लाभार्थियों को मैसेज भेजकर 30 दिन के भीतर अपनी जन्मतिथि वेरिफाई कराने के लिए कहा है। Haryana News
जानकारी के अनुसार इसके लिए सरकार ने पांच दस्तावेजों का विकल्प दिया है। हालांकि जिन लोगों के पास उम्र साबित करने के लिए इनमें से कोई दस्तावेज नहीं है, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उम्र देखी जाएगी
PPP के कोऑर्डिनेटर के मुताबिक, समस्या के समाधान के लिए सरकार नया विकल्प लाने पर विचार कर रही है। इसके तहत फैमिली ID में दर्ज पेंशन लाभार्थी के बड़े बेटे या बेटी की उम्र के आधार पर वेरिफिकेशन किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि बड़ी संतान की उम्र 42 वर्ष या उससे अधिक है या नहीं। यदि ऐसा है, तो संबंधित व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक मानते हुए उसे पेंशन के लिए पात्र माना जा सकेगा। Haryana News
खोला का दावा
CM सैनी के निर्देशानुसार किसी भी पात्र नागरिक की पेंशन नहीं काटी जाएगी। Haryana News भविष्य में लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे, इसके लिए फैमिली ID में जन्मतिथि का सत्यापन जरूरी है। विभाग वैकल्पिक दस्तावेजों पर भी विचार कर रहा है, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को असुविधा न हो।
