Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में राइस मिलर्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में धान की रिकार्ड पैदावार के बीच चावल की खरीद, भंडारण और बोनस भुगतान जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हरियाणा के राइस मिलर्स को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी राहत दी है।
मिली जानकारी के अनुसार CM ने 30 जून 2025 तक निर्धारित अवधि में चावल की डिलीवरी करने वाले राइस मिलर्स को बोनस देने की घोषणा करते हुए उनकी अन्य सभी लंबित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अतिरिक्त चावल की खरीद के मुद्दे पर केंद्र सरकार से बातचीत कर समस्या का शीघ्र समाधान निकाला जाएगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक बैठक में राइस मिलर्स ने बताया कि केंद्र सरकार ने फिलहाल अतिरिक्त चावल की डिलीवरी लेने से इन्कार कर दिया है, जबकि इस वर्ष हरियाणा में धान का उत्पादन अनुमान से अधिक हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से केंद्र स्तर पर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा के लिए इस वर्ष 55 लाख मीट्रिक टन चावल खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अधिक उत्पादन के कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भेजा जा चुका है और इस मुद्दे पर आजकल में किसी भी समय बैठक भी होगी।