हरियाणा के सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों को बड़ी राहत, CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान
Haryana news : हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत मिली है , सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों के लिए 60 दिनों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पर्यावरण दिवस पर की घोषणा
60 दिनों के लिए किसान करवा सकेंगे अपना पंजीकरण
वन विभाग करेगा डेढ़ करोड़ पौधे रोपित, पक्षी दर्शन पर्यटन सर्किट भी बनेगा
पिपली चिड़ियाघर का 70 करोड़ रुपये और भिवानी चिड़ियाघर का 25 करोड़ रुपये की लागत से होगा नवीनीकरण
सरस्वती संरक्षण वन में 55 करोड़ रुपये की लागत से पक्षी विहार का निर्माण किया जाएगा
कलेसर राष्ट्रीय उद्यान में इको-टूरिज्म एवं वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ रुपये की लागत से मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा
100 से अधिक स्थानीय एवं प्रवासी पक्षी प्रजातियों को लाभ मिलेगा
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, भिंडावास पक्षी अभयारण्य तथा कोटला झील में एक विशेष पक्षी दर्शन पर्यटन सर्किट विकसित होगा
पौधागिरी अभियान के तहत इस वर्ष स्कूली बच्चों को 20 लाख पौधे वितरित किए जाएंगे
