राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल ! 41 डॉक्टर्स का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
Udaipur Times, Rajasthan News : राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान सरकार के निदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, राजस्थान जयपुर द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 41 डॉक्टर्स का तबादला कर दिया गया हैं।
देखें पूरी लिस्ट…




आदेश की प्रमुख बातें—
कुल 41 कार्मिकों के पदस्थापन/स्थानांतरण
आदेश प्रशासनिक कारणों एवं लोकहित में जारी
इनमें बड़ी संख्या में नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहित अन्य कार्मिक शामिल हैं।
विभिन्न जिलों के जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय, CHC, PHC एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में नई पदस्थापना दी गई है।
कई नर्सिंग ऑफिसरों को अलग-अलग जिलों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापित किया गया है।
महत्वपूर्ण निर्देश
संबंधित कार्मिकों को नए पदस्थापन स्थान पर सीधे कार्यग्रहण नहीं करना है।
पहले वर्तमान नियंत्रण अधिकारी के माध्यम से कार्यमुक्त होकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नवीन पदस्थापन पर कार्यग्रहण करना होगा।
पदस्थापन/स्थानांतरण के दौरान कार्मिक का समायोजन समान स्तर या उच्च रिक्त पद पर करने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
यदि सूची में कोई कार्मिक लंबे समय से अनुपस्थित, सेवानिवृत्त या अन्य कारण से कार्यरत नहीं है, तो उसके स्थानांतरण की कार्यवाही नहीं होगी।
आदेश क्रमांक: राजस्वसेवा/टी.सी./2026/677
दिनांक: 17 अगस्त 2026
विभाग: निदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, राजस्थान जयपुर
नर्सिंग ऑफिसरों के लिए खास अपडेट
इस आदेश में बड़ी संख्या में नर्सिंग ऑफिसरों के स्थानांतरण/पदस्थापन शामिल हैं। संबंधित कर्मचारी अपना नाम, वर्तमान पदस्थापन और नवीन पदस्थापन स्थान आदेश की पूरी सूची में अवश्य जांचें।
