हरियाणा HTET को लेकर बड़ी अपडेट ! परीक्षा की नई तारीखों का हुआ ऐलान
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET-2025) की परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार, 27 मई को ही नए बोर्ड चेयरमैन का पदभार संभालने वाले शंकर धुप्पड़ ने HTET परीक्षा को लेकर आदेश जारी कर दिया है इसके तहत अब ये परीक्षा 4-5 जुलाई को होगी। Haryana News
इससे पहले शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन रहते हुए डॉ. पवन शर्मा ने 25 मई को तारीखों का ऐलान करते हुए परीक्षा के लिए 13 और 14 जून तारीख रखी थी। जिसके बाद से डॉ. पवन शर्मा को चेयरमैन पद से हटाकर शंकर धुप्पड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई। Haryana News
HTET परीक्षा का इंतजार करीब 2.45 लाख युवाओं का इंतजार कर रहे है। फिलहाल नई तारीखों को लेकर बोर्ड की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।

