हरियाणा में मेट्रो को लेकर बड़ी अपडेट ! यहां बनेंगे 28 नए एलिवेटेड स्टेशन ?

 | 
हरियाणा में मेट्रो को लेकर बड़ी अपडेट ! यहां बनेंगे 28 नए एलिवेटेड स्टेशन ? 

Udaipur Times, Haryana News, गुरुग्राम : हरियाणा में नई मेट्रो चलाने को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेक्टर-56 स्थित रैपिड मेट्रो स्टेशन से पंचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो के निर्माण कार्य को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

अगले सप्ताह हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में इस मेट्रो मार्ग को लेकर बैठक होगी, जिसमें मेट्रो निर्माण के लिए डीपीआर को मंजूरी मिल सकती है। राइट्स की

चार स्थानों पर पार्किंग बनेगी

एक अधिकारी के मुताबिक इस मेट्रो मार्ग के तहत सेक्टर-56 में दो हजार वर्ग मीटर, निर्वाणा कंट्री में एक हजार वर्ग मीटर, वाटिका चौक पर दो हजार वर्ग मीटर और सेक्टर-91 में एक हजार वर्ग मीटर में वाहनों की पार्किंग बनेगी। यहां मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक वाहन खड़े हो सकें। यह मेट्रो 34 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

ड्रॉफ्ट डीपीआर के मुताबिक 35.25 किमी लंबे इस मेट्रो मार्ग के निर्माण पर करीब 10 हजार 410 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें 28 एलीवेटेड स्टेशन बनेंगे। इनमें पहला स्टेशन सेक्टर-56 में बनाया जाएगा, जो कि रैपिड मेट्रो से जुड़ेगा। इस तरह सेक्टर-61, 62, निर्वाणा कंट्री, सेक्टर-66, वाटिका चौक, सेक्टर-69, 70, 75, खेड़की दौला, ग्लोबल सिटी, सेक्टर-36ए, सेक्टर-88, 84, सेक्टर-85-89 चौक, सेक्टर-86-90 चौक, सेक्टर-91, गांव कांकरीौला, सेक्टर-एम15, सेक्टर-एम6-7, सेक्टर-एमआर, सेक्टर-एम-आठ, सेक्टर-एम8 (तीन-ए), मानेसर, सेक्टर-पी4, सेक्टर-पी5, सेक्टर-पी-7 और पंचगांव में स्टेशन बनेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News