Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश पर थोड़ा ब्रेक ले गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में मानसूनी हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ गई है। राज्य में मानसून ट्रफ के हिमालय की तलहटियों की तरफ खिसकने के कारण बारिश की गतिविधियों में भारी कमी आई है। IMD के मुताबिक, आज प्रदेश के सिर्फ 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 1-2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इसके अलावा कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, हिसार, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और नूंह समेत बाकी सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा तापमान हिसार में 38.7°C दर्ज हुआ, जो राज्य में सबसे अधिक रहा।
इस दिन बदलेगा मौसम
कृषि मौसम विज्ञान विभाग (HAU, हिसार) के अनुसार, 31 अगस्त तक तक हरियाणा में बारिश गतिविधियां सुस्त बनी रहेंगी और मौसम मुख्य रूप से परिवर्तनशील रहेगा। हालांकि, 1 सितंबर से 3 सितंबर के बीच मानसूनी हवाओं में फिर से थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।