हरियाण में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी

 | 
हरियाण में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। प्रदेश में मानसून की रफ्तार पर आज थोड़ा ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने बताया की प्रदेश में मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ रही हैं। पिछले दिनों पंजाब और राजस्थान पर बने चर्कवातीय सर्कुलेशन से बारिश की संभावना बनी थी। हरियाणा में 2 दिन हल्की बारिश व कुछ एक स्थान पर तेज बारिश हो सकती है।

विभाग ने जानकारी दी की इसके बाद प्रदेश के उत्तरी इलाकों में मानसून थोड़ा एक्टिव होगा, बाकि हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश भिवानी (46.5 mm) में दर्ज की गई।

इसके अलावा सोनीपत (19.5 mm), पंचकुला (18.5 mm) और बालसमंद-हिसार (15.5 mm) में भी अच्छी बारिश हुई। बीते दिन पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, सिरसा, हिसार, फरीदाबाद, गुरुग्राम और भिवानी में भी मेघ बरसे।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 अगस्त को उत्तरी हरियाणा के जिलों (पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र) में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

18 अगस्त को यमुनानगर और पंचकुला के आसपास के हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी रहेगा, जबकि बाकी प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19 अगस्त को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और केवल सीमित स्थानों पर ही हल्की बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News