राजस्थान में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने IMD की ताजा जानकारी

 | 
राजस्थान में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने IMD की ताजा जानकारी 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में इन दिनों मौसम ने करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश में सोमवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में अच्छी बारिश हुई। इसके अलावा श्रीगंगानगर, धौलपुर, जोधपुर, जालोर, जयपुर, करौली, अजमेर समेत कई जिलों में 1 से 2 इंच तक बरसात हुई।

 विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार, अभी प्रदेश के केवल 4 ही ऐसे जिले हैं, जहां अब तक मानसून की बारिश सामान्य या उससे थोड़ी ज्यादा हुई। आज से मानसून का कमजोर फेज में शुरू होगा। तीन दिन तेज बरसात का अलर्ट नहीं है।

भरतपुर, जयपुर, बीकानेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे के दौरान अजमेर के पास भिनाय में 37MM, रायपुर में 36, मसूदा में 29, करौली के टोडाभीम में 23, हिंडौन में 28, भीलवाड़ा के हुडला में 25, दौसा के सिकराय में 41, भरतपुर के जुरहरा में 43, नगर में 34, जालौर शहर में 25, जोधपुर के बालेसर में 42, अलवर के बहरोड़ में 33, कोटकासिम में 28, श्रीगंगानगर शहर में 62, मिर्जेवाला में 55, सादुलशहर में 50MM बरसात हुई।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- आज मानसून ट्रफ लाइन नॉर्थ (उत्तर) की तरफ शिफ्ट हो गई। प्रदेश के ऊपर बना लो-प्रेशर एरिया कमजोर होकर साइक्लोनिक सर्कुलेशन में तब्दील हो गया। इस कारण जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश कम होगी। जबकि राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News