हरियाणा में मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी
Udaipur Times,Haryana Weather : हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। फिलहाल हरियाणा में मानसून की रफ्तार अभी सुस्त पड़ गई है। जिसके चलते लोगों को काफी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश में 20 जुलाई के बाद मानसून एक बार फिर से एक्टिव होगा और राज्य में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 17 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह और झज्जर में भारी उमस और गर्मी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
HAU के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा इस समय जम्मू, देहरादून, शाहजहांपुर, बस्ती, पटना, बांकुरा, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। यह ट्रफ धीरे-धीरे हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ रही है।
विभाग ने जानकारी दी है कि हरियाणा में 20 जुलाई तक मानसून की गतिविधियों में कमी बनी रहेगी। इस दौरान प्रदेश में हवा में नमी अधिक होने के कारण बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
