हरियाणा में मौसम को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी

 | 
हरियाणा में मौसम को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इन दिनों प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में आई कमी के कारण गर्मी और उमस बढ़ रही है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

प्रदेश में सबसे गर्म शहर हिसार दर्ज किया गया, जहां पारा 38.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

इसके अलावा भिवानी में पारा 38.0°C, चरखी दादरी में 37.9°C नारनौल में तापमान 37.5°C और रोहतक में तापमान 37.1°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज हरियाणा में दोपहर बाद उत्तरी व पूर्व इलाकों में बादलवाई के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

राजस्थान की सीमा से सटे पश्चिमी हरियाणा के इलाकों में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना रहेगा। दिनभर तेज धूप, गर्मी और उमस का असर बरकरार रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हिसार और आसपास के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिकमानसूनी नम हवाएं हरियाणा के उत्तरी व पूर्वी हिस्सों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में प्रवेश करेंगी। इसके प्रभाव से इन इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बौछारें देखने को मिल सकती हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News