हरियाणा में मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी

 | 
हरियाणा में मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक प्रदेश में  मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लगने जा रहा है। IMD के मुताबिक आज से पश्चिमी राजस्थान के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू होने के लिए स्थितियां अनुकूल बन गई हैं।

इसके प्रभाव से 20 सितंबर से हरियाणा में मौसम मुख्य रूप से शुष्क हो जाएगा। विभाग के अनुसार, अब मानसूनी ट्रफ रेखा कमजोर पड़ रही है, जिससे राज्य में नमी का असर छंटने लगा है। इसके अलावा प्रदेश में दो दिन पहले हुई बारिश थमने और धूप खिलने के कारण औसतन अधिकतम तापमान में 0.8°C की बढ़ोतरी देखी गई है। 

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान फरीदाबाद और नूंह में 35.2°C दर्ज किया गया। इसके अलावा सबसे कम न्यूनतम तापमान पंचकूला में 20.0°C दर्ज किया गया। वहीं सुबह के समय नमी के कारण हिसार सहित राजस्थान से सटे इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस मानसून सीजन में हरियाणा में बारिश का कोटा पूरा नहीं हो पाया है। जून से अब तक प्रदेश में मात्र 317 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो कि सामान्य औसत (408 मिमी) से 22% कम है।

प्रदेश के 12 जिलों में सामान्य, 9 जिलों में कम और सिर्फ 1 जिले में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। सितंबर महीने में भी पंचकूला और पलवल को छोड़कर शेष राज्य में कम बारिश हुई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News