Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। इसी बीच प्रदेश में मानसून की विदाई के चलते मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने बताया की सुबह और रात के समय न्यूनतम तापमान गिरने से हल्की ठंडक और गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है, वहीं दिन का तापमान एक बार फिर 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।
विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के 9 शहरों में तापमान 35°C या उससे ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश में औसतन अधिकतम तापमान में 0.1°C की वृद्धि दर्ज की गई है। फरीदाबाद 36.5°C तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं हिसार के बालसमंद क्षेत्र में सबसे कम 22.1°C तापमान दर्ज किया गया है।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मानसूनी हवाओं की वापसी शुरू हो चुकी है। राजस्थान के ऊपर एक एंटीसाइक्लोन बनने से हवाओं की दिशा पुरवाई से बदलकर पश्चिमी होने की संभावना है।
इसके असर से मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा दक्षिण की ओर मध्य भारत की तरफ खिसकेगी, जिससे हरियाणा में मानसूनी गतिविधियों में कमी आएगी और मानसून की जल्द विदाई होगी।