हरियाणा में मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी

 | 
हरियाणा में मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की हरियाणा में पहाड़ों से मैदानों की ओर आ रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट जारी है। इसके साथ ही प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.2°C की गिरावट दर्ज की गई है। 

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, औसत अधिकतम तापमान में 0.5°C की मामूली बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 16°C से नीचे पहुंच गया है। नारनौल 14°C के साथ सबसे ठंडा रहा। दिन में हिसार सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.1°C दर्ज किया गया।

हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण हल्की धुंध और सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम को देखते हुए किसानों को सरसों, चना और चारे वाली रबी फसलों की बिजाई शुरू करने की सलाह दी गई है।

HAU हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, पिछले दिनों हुई बारिश के कारण प्रदेश में नमी बनी हुई है। इसके चलते अलसुबह खुले स्थानों पर हल्की धुंध दिखाई दे सकती है। नमी बढ़ने से सुबह और शाम हल्की ठंड रहेगी, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News