Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में मानसून की बेरुखी बरकरार है। मौसम विभाग ने बताया की प्रदेश में आज 1 सितंबर को इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में बने नए लो-प्रेशर सिस्टम के असर से 2 सितंबर से राज्य में बारिश की गतिविधियां शुरू होने की आशंका है।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कल सबसे ज्यादा गर्मी श्रीगंगानगर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने बताया की बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी बंगाल और ओडिशा तट पर एक लो-प्रेशर सिस्टम बना है, जिसके स्ट्रॉन्ग होकर वेलमार्क लो-प्रेशर एरिया में तब्दील होने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से आगामी दिनों मानसून के कोर-जोन (ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान) में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। मानसून ट्रफ अभी अमृतसर, मुजफ्फरनगर, बरेली, गोरखपुर, पटना, जमशेदपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम ड्राई रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें राज्य में अधिकांश हिस्से में मौसम ड्राई रहने, धूप निकलने और तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।