राजस्थान में मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी

 | 
राजस्थान में मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। प्रदेश में बारिश का दौर रुक गया है इसके साथ ही गर्मी तेज हो गई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की जैसलमेर में 41 और बीकानेर, बाड़मेर में तापमान 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज हुआ है। सितंबर में भी मई जैसे गर्मी महसूस हो रही है।

विभाग ने प्रदेश में अगले 4-5 दिन मौसम ड्राई रहने और गर्मी रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने बताया की उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ रहा है और नमी भी कम हो रही है। इसके कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों से अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मानसून की विदाई हो सकती है।

विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही। जहां अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

राजस्थान में इस साल मानसून की एंट्री लेट हुई थी। इसके बाद अगस्त में सबसे कम बरसात रिकॉर्ड हुई। प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश सामान्य या सामान्य से कम हुई है। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में सूखे जैसे हालात है। मानसून के आखिरी चरण में भी यहां बारिश नहीं हुई है। आने वाले दिनों में भी यहां बारिश की संभावना थोड़ी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News