Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश से अभी तक मानसून की वापसी नहीं हुई है, इसी बीच गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रदेश में बुधवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी जिलों में गर्म हवा चलने से बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर में सामान्य से 5 डिग्री तक ऊपर दर्ज हुआ। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विभाग ने प्रदेश में अगले 3-4 दिन प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है। पश्चिमी जिलों के साथ पूर्वी हिस्सों में भी दिन में तेज गर्मी रहने का अनुमान है।
विभाग ने बताया की मानसून अभी राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों से ही विदा हुआ है, लेकिन स्ट्रांग पश्चिमी हवाएं चलने से गर्मी अचानक तेज हो गई। इन हवाओं का ही असर है कि बंगाल की खाड़ी में बने स्ट्रांग डिप्रेशन सिस्टम की पहुंच राजस्थान तक नहीं पहुंच पा रही। मध्य प्रदेश पश्चिमी छोर तक ही इस सिस्टम के असर से बारिश होने की संभावना जताई है।