हरियाणा के बोर्ड, निगम और अन्य सरकारी संस्थानों के कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट ! देखें नया आदेश

 | 
हरियाणा के बोर्ड, निगम और अन्य सरकारी संस्थानों के कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट ! देखें नया आदेश 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार के मानव संसाधन विभाग (HRD) ने हरियाणा के बोर्ड, निगम और अन्य सरकारी संस्थानों के कर्मचारियों के लिए Model Online Transfer Policy, 2026 को लेकर नया महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है।

मुख्य बातें:

हरियाणा के सभी Boards, Corporations एवं अन्य सरकारी संगठनों को अपनी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को Model Online Transfer Policy, 2026 के अनुरूप अपनाने या संशोधित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यदि किसी संस्था में मौजूदा नियमों के कारण मॉडल पॉलिसी को पूरी तरह लागू करना संभव नहीं है, तो भी उसकी नई ट्रांसफर पॉलिसी Model Online Transfer Policy, 2026 के मूल सिद्धांतों एवं उद्देश्यों के अनुरूप होनी चाहिए।

सभी संबंधित संस्थाओं को सक्षम प्राधिकारी/बोर्ड से शीघ्र स्वीकृति लेकर नीति लागू करने तथा इसकी सूचना मानव संसाधन विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार का उद्देश्य एक पारदर्शी, निष्पक्ष, तकनीक आधारित और मेरिट आधारित ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम लागू करना है, जिससे सभी सरकारी संस्थानों में एकरूपता सुनिश्चित हो सके।

 इस मामले को Highest Priority पर लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

हरियाणा के बोर्ड, निगम और अन्य सरकारी संस्थानों के कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट ! देखें नया आदेश 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News