हरियाणा में HKRN कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट ! EPFO की वेतन सीमा में हुआ बड़ा बदलाव
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में HKRNL कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। EPFO की वेतन सीमा में बदलाव हो गया है, सितंबर की अटेंडेंस दो हिस्सों में अपलोड होने वाली है। आइए देखें पूरी जानकारी...
हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) ने EPFO की संशोधित वेतन सीमा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
वेतन सीमा में बदलाव: पत्र के अनुसार, 17 सितंबर 2026 से EPFO की वैधानिक वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह किए जाने का उल्लेख है।
सितंबर 2026 की अटेंडेंस: सितंबर माह की उपस्थिति को दो अलग-अलग अवधियों में अपलोड करना होगा—
1 सितंबर से 16 सितंबर 2026 तक
17 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक
इनवॉइस जनरेशन फिलहाल होल्ड: सितंबर माह के इनवॉइस जनरेशन की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। पोर्टल पर प्रक्रिया दोबारा शुरू होने की सूचना बाद में दी जाएगी।
DDO के लिए निर्देश: सभी संबंधित DDO अपनी अटेंडेंस का डेटा तैयार रखें, ताकि पोर्टल शुरू होने पर समय पर अपलोड किया जा सके।
