हरियाणा में HTET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट ! 100 रुपए शुल्क देकर कर सकेंगे OMR शीट डाउनलोड
Udaipur Times, Haryana News, भिवानी : हरियाणा में HTET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आई है। 4 व 5 जुलाई को हुए हरियाणा अध्यापक पात्रता (एचटेट) 2025 लेवल-1, 2 व 3 का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www।bseh।org।in पर दिए लिंक के माध्यम से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि विवरणों का उपयोग करके परिणाम डाउनलोड व प्रिंट कर सकते हैं। अभ्यर्थी शुल्क 100 रुपए ऑनलाइन जमा करवाकर ओएमआर शीट की प्रति 1 सितंबर से 23 अक्टूबर तक बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए डीएलएड संस्थाओं की अस्थायी संबद्धता की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार संस्थाएं 50 हजार रुपए शुल्क के साथ 1 से 15 सितंबर तक आवेदन कर सकती हैं। 5 हजार रुपए विलंब शुल्क के साथ 16 से 25 सितंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। शुल्क बैंक ऑफ बड़ौदा के गेटवे से ऑनलाइन जमा होगा।