LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर लगेगी रोक

 | 
LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर लगेगी रोक 

Udaipur Times, LPG Connection Suspended : ऐसे उपभोक्ता जिनके घरों में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है और फिर भी एलपीजी (LPG) कनेक्शन सक्रिय रखा गया है उनके लिए बेहद ही खास खबर है। इन  उपभोक्ताओं पर जल्द कार्रवाई हो सकती है। पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशों के बाद संबंधित विभाग ने दोहरे गैस कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं की पहचान शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि जिले में हजारों ऐसे उपभोक्ता सामने आए हैं जो PNG और LPG दोनों सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। अब दोनों डेटाबेस का आधार कार्ड के जरिए मिलान किया जा रहा है ताकि ऐसे मामलों की सही पहचान हो सके।

50 हजार से अधिक कनेक्शन जांच के दायरे में

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में 13 लाख से अधिक एलपीजी उपभोक्ता हैं, जबकि PNG उपभोक्ताओं की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। जांच में पाया गया है कि बड़ी संख्या में लोगों ने PNG कनेक्शन लेने के बावजूद LPG कनेक्शन चालू रखा हुआ है और नियमित रूप से सिलेंडर भी प्राप्त कर रहे हैं।

पूरी तरह खत्म नहीं होगा कनेक्शन

विभाग का कहना है कि ऐसे मामलों में एलपीजी कनेक्शन को सीधे रद्द नहीं किया जाएगा, बल्कि पहले निलंबित किया जाएगा। यदि भविष्य में किसी कारणवश उपभोक्ता को फिर से एलपीजी की जरूरत पड़ती है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत कनेक्शन को दोबारा चालू कराया जा सकेगा।

आधार से होगा सत्यापन

दोहरे कनेक्शन की पहचान के लिए आधार नंबर को मुख्य आधार बनाया गया है। PNG और LPG दोनों के रिकॉर्ड को आधार से लिंक कर मिलान किया जा रहा है। इससे एक ही व्यक्ति या पते पर दोनों तरह के गैस कनेक्शन होने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नए PNG कनेक्शन पर जोर

सरकार और गैस कंपनियां PNG नेटवर्क के विस्तार पर भी तेजी से काम कर रही हैं। संबंधित एजेंसियों को नए PNG कनेक्शन देने का लक्ष्य दिया गया है और निर्धारित समय सीमा के भीतर हजारों नए उपभोक्ताओं को जोड़ने की प्रक्रिया जारी है।

अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से गैस वितरण व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी, संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक सरकारी सुविधाएं प्रभावी ढंग से पहुंच सकेंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News