हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट ! शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

 | 
हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट ! शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने कंप्यूटर फैकल्टी एवं कंप्यूटर लैब अटेंडेंट की अप्रैल 2026 और मई 2026 की लंबित सैलरी जारी करने को लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO), जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों (DEEO) और स्कूलों के DDO/प्रधानाचार्यों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। 

मुख्य बातें

अप्रैल और मई 2026 का वेतन 24 जुलाई 2026 तक हर हाल में जारी किया जाए।

वेतन जारी होने के बाद कर्मचारियों का डेटा हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉयी (Security of Service) Act, 2024 के तहत हरियाणा जॉब सिक्योरिटी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। 

OTP वेरिफिकेशन सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं 31 जुलाई 2026 तक पूरी करनी होंगी। 

आदेशों की अवहेलना या देरी होने पर संबंधित प्रधानाचार्य/हेड (DDO) को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माना जाएगा और विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा सकती है। 

यानी जिन कंप्यूटर टीचर्स और लैब अटेंडेंट की अप्रैल व मई 2026 की सैलरी अभी तक लंबित है, उनके भुगतान को लेकर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए तुरंत वेतन जारी करने के आदेश दिए हैं।

हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट ! शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News