हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा अपडेट ! 9वीं से 12वीं तक SAT-1 परीक्षा रद्द
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा अपडेट आया है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक SAT-1 परीक्षा रद्द कर दी गई है।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अब SAT-1 आयोजित नहीं होगा। इसके स्थान पर Half-Yearly Assessment आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा 21 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जिसकी डेटशीट SCERT Haryana द्वारा जारी की जाएगी।
SCERT Haryana प्रश्नपत्र तैयार कर 31 अगस्त 2026 तक संबंधित DEO/DEEO को उपलब्ध करवाएगा। इसके बाद Question Answer Booklets (QABs) की प्रिंटिंग एवं वितरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि QABs की प्रिंटिंग व स्कूलों तक वितरण परीक्षा शुरू होने से कम से कम 3 दिन पहले पूरा हो।
प्रश्नपत्रों की गोपनीयता एवं सुरक्षा बनाए रखने के भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
यह आदेश 20 अगस्त 2026 को जारी किया गया है और इसे MOST URGENT बताया गया है।

