बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ी अपडेट ! यहां बन रहा 30 मीटर नीचे अंडरग्राउंड स्टेशन, जाने कब होगी शुरू ?
Udaipur Times, Bullet Train Update : देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर तेजी से आगे बढ़ रही है। 508 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के मुंबई स्थित BKC स्टेशन और सूरत स्टेशन पर निर्माण कार्य महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया है। जिसके चलते जल्द ही बुलट ट्रेन पटरी पर दौड़ती नज़र आएगी।
30 मीटर नीचे बनेगा BKC स्टेशन
मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बुलेट ट्रेन का अंडरग्राउंड स्टेशन करीब 30 मीटर गहराई में बनाया जा रहा है। यहां खुदाई और फाउंडेशन का काम अंतिम चरण में है।आपको बतादें कि BKC स्टेशन कॉरिडोर का दक्षिणी टर्मिनल होगा।
सूरत स्टेशन का स्ट्रक्चर बनकर हुआ तैयार
गुजरात के सूरत स्टेशन का मुख्य स्ट्रक्चर और छत का काम पूरा हो चुका है। अब फर्श, क्लैडिंग, सीलिंग और अन्य फिनिशिंग का काम जारी है। स्टेशन का डिजाइन सूरत के हीरा उद्योग से प्रेरित है।
12 स्टेशन और 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलट ट्रेन
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर कुल 12 स्टेशन होंगे। इनमें मुंबई BKC, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं। बुलेट ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस रफ्तार से मुंबई-अहमदाबाद की दूरी करीब 2 घंटे में पूरी होने की उम्मीद है।
अगस्त 2027 में शुरू होने की जताई जा रही उम्मीद
भारत की पहली हाई-स्पीड रेल सेवा अगस्त 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। ट्रेनों के रखरखाव के लिए ठाणे, सूरत और साबरमती में अत्याधुनिक डिपो बनाए जा रहे हैं। वहीं, संचालन और रखरखाव से जुड़े कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
